Tuesday, September 11, 2018

मक्का- सिंचाई प्रबंधन



जल प्रबंधन :-
           मक्का एक ऐसी फसल है जो न सूखा सहन कर सकती है और न ही अधिक पानी सहन कर सकती है। अतः खेत मे जल निकासी के लिए नालियाॅ बुवाई के समय ही तैयार कर देनी चाहिये व समय पर अतिरिक्त पानी खेत से निकाल देना चाहिए। मक्का मे जल प्रबधंन मुख्य रूप से मौसम पर निर्भर करता है। वर्षा ऋतु मे मानसूनी वर्षा सामान्य रही तो सिंचाई की आवष्यकता नही होती है। आवश्यकता पडने पर पहली सिंचाई बहुत ही ध्यान से करनी चाहिए, क्योकि अधिक पानी से छोटे पौधो की बढवार नही होती है। पहली सिंचाई मे पानी मेडो के उपर से नही बहना चाहिए। सामान्य रूप से नालियो मे रिजेज के दो तिहाई उचाॅई तक ही पानी देना लाभदायक रहता है। सिंचाई की दृष्टि से नई पौध, घुटनो तक की उचाॅई, फूल आने तथा दाने भराव की अवस्थाएॅ सबसे संवेदनषील होती है तथा इन अवस्थाओ मे अगर सिंचाई की सुविधा हो तो सिंचाई अवष्य करनी चाहिए।

Previous Post
Next Post